Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

तलाक की अर्जी से खुलासा, शादी के दो साल बाद अलग हो गए थे युजवेंद्र और धनश्री

अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने युजवेंद्र और धनश्री के तलाक पर फैसला सुनाया और दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन अब करीब चार साल बाद उनका रिश्ता समाप्त हो गया है।

21 Mar 2025

तलाक की अर्जी से खुलासा, शादी के दो साल बाद अलग हो गए थे युजवेंद्र और धनश्री

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं, क्योंकि दोनों के बीच अलग होने की अटकलें काफी समय से मीडिया में थीं। अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने युजवेंद्र और धनश्री के तलाक पर फैसला सुनाया और दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन अब करीब चार साल बाद उनका रिश्ता समाप्त हो गया है। अब दोनों के अलग होने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की अर्जी के अनुसार यह जोड़ी शादी के दो साल बाद ही अलग हो गई थी। दरअसल, युजवेंद्र और धनश्री की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। लॉकडाउन में एक-दूसरे से मिलने के बाद दोनों की दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। इसके बाद दिसंबर, 2020 में धनश्री और चहल ने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया था।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 5 फरवरी, 2025 को फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युजवेंद्र को एलिमनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने हैं। इनमें से 2.37 करोड़ रुपये वह पहले ही धनश्री को दे चुके हैं। कोर्ट में दिए गए बयान में युजवेंद्र और धनश्री ने कहा था कि उनके बीच आपसी तालमेल नहीं था और इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद उन्होंने तलाक का निर्णय लिया।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तलाक की अर्जी से खुलासा, शादी के दो साल बाद अलग हो गए थे युज
अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने युजवेंद्र और धनश्री के तलाक पर फैसला सुनाया और दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन अब क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News